UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : लखनऊ में सपा और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े, यूपी मेें सपा 36 सीटों पर आगे

up Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: यूपी लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी-इंडिया गठबंधन में टक्कर चल रही है। वाराणसी से पीएम मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, चंदोली महेंद्र आगे चल रहे हैं। अमेठी से स्मृति ईरानी और मिर्जापुर से अनुप्रिया पीछे हैं। वहीं  रायबरेली से राहुल गांधी और कन्नोज से अखिलेश यादव आगे है। डिंपल यादव भी आगे निकल गई हैं।  पिछले दो चुनावों में यहां की जनता भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है।

2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 71 और 2019 में 62 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।  एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की संभावना जताए जाने के बाद विपक्षी दलों सपा-कांग्रेस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। विपक्षी दलों द्वारा एग्जिट पोल को नकार देने के बाद भाजपा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा वर्ष 2019 का इतिहास दोहराएगी या फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन बाजी मारेगी। वहीं नतीजे कई सियासी सूरमाओं के भाग्य का फैसला करेंगे।

Table of Contents

UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live
UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live

नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अखिलेश के भाग्य का फैसला
मतगणना से साफ होगा कि केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी पारी की शुरुआत करेंगे या नहीं। वहीं अपनी विरासत की सीट रायबरेली से मां सोनिया गांधी के स्थान पर मैदान में उतरे राहुल गांधी के भविष्य का भी फैसला होगा। कन्नौज से किस्मत आजमा रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव और मैनपुरी से चुनाव लड़ रहीं उनकी पत्नी डिंपल यादव की भी सियासी पारी तय होगी।

इन सीटों पर रहेगी नजर
वाराणसी, रायबरेली, अमेठी, मैनपुरी, रामपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना, मुरादाबाद, नगीना, आजमगढ़, गाजीपुर, घोसी, बलिया, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, राबर्ट्सगंज, बांसगांव, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, कैसरगंज, कौशांबी, प्रतापगढ़, मेरठ, अलीगढ़, एटा, आंवला, बदायूं, धौरहरा, खीरी, इटावा, फर्रुखाबाद। इनमें से कुछ सीटों वाराणसी, रायबरेली, मैनपुरी, अमेठी आदि पर वीआईपी होने के कारण और अन्य सीटों के नतीजे पर रोचक चुनावी मुकाबले के चलते सबकी निगाहें टिकी हैं।

यूपी लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 की पल-पल की जानकारी यहां पढ़ें-

Tue, 04 Jun 2024 12:52 PM

up Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE

UP Chunav Result 2024 Live:अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 55974 वोट से आगे

किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस:: 199363

स्मृति ईरानी (बीजेपी):: 143389

Tue, 04 Jun 2024 12:51 PM

UP Chunav Result 2024 Live:लखनऊ में सपा और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े

 UP Chunav Result 2024 Live:लखनऊ में सपा और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े। सपा कार्यकर्ता का सिर फोड़ा।

Tue, 04 Jun 2024 12:49 PM

शाहजहांपुर में मतदान के पहले झगड़ा, मतगणना के समय मारी गोली

-सिंधौली के प्रधान का मतदान के दिन गांव के ही एक रिटायर फौजी से वोटों को लेकर विवाद हुआ था
-मतगणना के दौरान जैसे ही बीजेपी को बढ़त मिली प्रधान पर चलाई गई गोली, लेकिन भाई हो गया जख्मी
-प्रधान के भाई को घुटने के पास पिस्टल से गोली मारी गई, सीएचसी में प्राथमिक उपचार, मेडिकल कालेज रेफर

Tue, 04 Jun 2024 12:43 PM

UP Chunav Result 2024 Live:सुलतानपुर में सपा के राम भुआल निषाद आगे

UP Chunav Result 2024 Live:सुलतानपुर में सपा के राम भुआल निषाद भाजपा की मेनका संजय गांधी से13525 मतों से आगे।

Tue, 04 Jun 2024 12:41 PM

UP Chunav Result 2024 Live:यूपी की इन सीटों ये आगे

बरेली सीट
भाजपा (छत्रपाल सिंह गंगवार) – 216870
सपा (प्रवीण सिंह ऐरन) – 184181
भाजपा आगे : 32689 वोट से

 आंवला सीट
भाजपा (धर्मेंद्र कश्यप)-233157
सपा (नीरज मौर्य)-232205
भाजपा आगे : 952 से

बदायूं सीट
भाजपा (दुर्विजय सिंह शाक्य) -94132 
सपा (आदित्य यादव) -73450
भाजपा आगे : 20682 वोट से

पीलीभीत सीट
भाजपा (जितिन प्रसाद) – 261080
सपा (भगवत सरन गंगवार) – 167514
भाजपा आगे : 93566 वोट से

 शाहजहांपुर सीट
भाजपा (अरुण सागर) – 70199
सपा (ज्योत्सना गोंड) – 54007
भाजपा आगे : 16192 वोट से

खीरी सीट
भाजपा (अजय मिश्र टेनी)-268463
सपा (उत्कर्ष वर्मा)-271638
सपा आगे : 3175 वोट से

धौरहरा सीट
भाजपा (रेखा वर्मा)- 197669
सपा (आनंद सिंह भदौरिया) – 203483
बसपा(श्याम किशोर) -85128
सपा आगे : 5814 वोट से

Tue, 04 Jun 2024 12:30 PM

UP Chunav Result 2024 Live:घोसी से सपा प्रत्याशी राजीव राय आगे

 UP Chunav Result 2024 Live:घोसी से सपा प्रत्याशी राजीव राय 14789 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर अरविंद राजभर हैं।

Tue, 04 Jun 2024 12:27 PM

UP Chunav Result 2024 Live:ददरौल उपचुनाव -छठे राउंड में भाजपा 5177 वोट से आगे

UP Chunav Result 2024 Live:शाहजहांपुर में ददरौल विधानसभा में हुए उपचुनाव की मतगणना में तीसरे राउंड में भाजपा के अरविंद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अवधेश वर्मा 5177 पीछे छोड़ दिया। भाजपा के अरविंद सिंह को 23180 वोट, सपा के प्रत्याशी अवधेश कुमार वर्मा 18003 वोट, बसपा प्रत्याशी सर्वेश चंद्र मिश्र को 2474 वोट, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के रामपाल को 156, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आजाद पार्टी के स्वयं प्रकाश कौशल को 114, निर्दलीय राशिद खान को 109, निर्दलीय कंचन को 72, देवेश को 59, अजीत शुक्ला को 77 वोट, आराधना को 34 वोट हासिल हुए। नोटा को 126 वोट मिले। नोटा 240 प्रत्याशियों पर भारी रहा है।

Tue, 04 Jun 2024 12:26 PM

UP Chunav Result 2024 Live:डुमरियागंज में भाजपा 12160 वोट से आगे


बीजेपी जगदम्बिका पाल     – 117944
सपा    भीष्म शंकर तिवारी    – 105784
बीएसपी नदीम            – 7825
आजाद समाज पार्टी         – 23986
 

Tue, 04 Jun 2024 12:25 PM

UP Chunav Result 2024 Live:गोरखपुर में भाजपा 23418 से आगे

गोरखपुर (5वां राउंड)
भाजपा- रविकिशन     -159244
सपा-काजल निषाद     -135826
बसपा-जावेद सिमनानी -14003

Tue, 04 Jun 2024 12:22 PM

UP Chunav Result 2024 Live: अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 50758 वोट से आगे

किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस:: 169827

स्मृति ईरानी (बीजेपी):: 119069

Tue, 04 Jun 2024 12:21 PM

UP Chunav Result 2024 Live: इन 10 सीटों पर बीजेपी आगे

कानपुर: 08 राउंड में भाजपा के रमेश अवस्थी 10,176 वोट से आगे।
अकबरपुर: 08 राउंड में भाजपा के देवेन्द्र सिंह भोले 21,043 वोट से आगे।
कन्नौज: 09 राउंड में सपा के अखिलेश यादव 52,214 वोटों से आगे।
फर्रुखाबाद: 08 राउंड में भाजपा 3,557 वोटों से आगे।
इटावा: 09 राउंड में सपा 20,046 वोटों से आगे।
मिश्रिख: 09 राउंड में भाजपा 1870 वोटों से आगे।


हरदोई: 09 राउंड में भाजपा 17,046 वोटों से आगे।
उन्नाव: 08 राउंड में भाजपा 8,887 वोटों से आगे।
फतेहपुर: 15 राउंड में भाजपा 2,961 वोटों से आगे।
झांसी: 04 राउंड में भाजपा 26018 वोट से आगे।
हमीरपुर: 04 राउंड में भाजपा 4749 वोट से आगे।
बांदा: 05 राउंड में भाजपा 3460 वोट से आगे।
जालौन: 08 राउंड में सपा 10,238 वोटों से आगे।

Tue, 04 Jun 2024 12:16 PM

UP Chunav Result 2024 Live: यूपी की इन सीटों पर ये आगे

मेरठ
13 राउन्ड अरुण गोविल ( भाजपा) 3000 से वोटों से पीछे
सहारनपुर
17 राउंड इमरान मसूद (कांग्रेस) 26,876 वोटों से आगे
नगीना
8 राउंड  चंद्रशेखर (असपा) 56,664 वोटों से आगे
बिजनौर
8 राउंड चंदन चौहान (भाजपा)   21616 मतों से आगे
मुजफ्फरनगर
10 राउंड हरेंद्र मलिक (सपा)  28842 से आगे
बुलंदशहर
8 राउंड भोला सिंह (बीजेपी) 107092 वोटों से आगे
बागपत
17वां राउंड डॉ राजकुमार सांगवान (रालोद) 41569 वोट से आगे
कैराना
इकरा हसन (सपा) 15,392 वों से आगे

Tue, 04 Jun 2024 12:14 PM

UP Chunav Result 2024 Live: मुरादाबाद में सपा 43587  वोटों से आगे


मुरादाबाद– राउंड 7
सर्वेश सिंह भाजपा 120514
रुचि वीरा सपा 164101
 

Tue, 04 Jun 2024 12:09 PM

UP Chunav Result 2024 Live:अलीगढ़ में उलटफेर,सपा प्रत्याशी आगे

अब तक गठबंधन 6136 वोटों से आगे
सतीश गौतम, bjp – 1,16,135
बिजेंद्र सिंह, sp-cong- 1,22,271
हितेंद्र कुमार, bsp- 24,460

Tue, 04 Jun 2024 12:08 PM

UP Chunav Result 2024 Live:मतगणना के दोपहर 12 बजे तक के रुझान

 UP Chunav Result 2024 Live:उत्तर प्रदेश की लोकसभा की 80 सीटों पर चल रही मतगणना के दोपहर 12 बजे तक के रुझान सामने आ गए हैं।
-सपा 36, भाजपा 33 सीटों पर आगे।
-कांग्रेस 08, रालोद 02, आजाद समाज पार्टी 01 सीट पर आगे।
-बसपा का खाता नहीं खुला।

Tue, 04 Jun 2024 12:07 PM

UP Chunav Result 2024 Live:मेरठ में अरुण गोविल तीन हजार मतों से पीछे हुए

भाजपा के अरुण गोविल-2,06,712
सपा की सुनीता वर्मा-2,09,279
बसपा के देवव्रत त्यागी-38,747
अब तक हुई 4,59,978

Tue, 04 Jun 2024 12:04 PM

UP Chunav Result 2024 Live:रामपुर में सपा 53350 वोटों से आगे

घनश्याम लोधी, भाजपा-92704

मोहिबुल्ला, सपा- 146054

Tue, 04 Jun 2024 12:03 PM

UP Chunav Result 2024 Live: ब्रज की 6 सीटों पर ये आगे

भाजपा (एनडीए)… आगरा, मथुरा (2 सीटें) आगे
इंडिया …. फतेहपुरसीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा (4 सीटें) आगे

आगरा
एसपी सिंह बघेल (भाजपा) 65322 वोट से आगे

फतेहपुरसीकरी
रामनाथ सिकरवार (कांग्रेस) 4687 वोट से आगे
राजकुमार चाहर (भाजपा) पीछे
मथुरा
हेमामालिनी (भाजपा) 146008 वोट से आगे
फिरोजाबाद
अक्षय यादव (सपा) 58080 वोट से  आगे
मैनपुरी
डिंपल यादव (सपा) 69226 वोट से आगे
एटा
देवेश शाक्य (सपा) 6608 वोट से आगे
राजवीर सिंह राजू (भाजपा)  पीछे

Tue, 04 Jun 2024 12:01 PM

UP Chunav Result 2024 Live:अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 37640 वोट से आगे

किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस:: 122767
स्मृति ईरानी (बीजेपी):: 85127


टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें
व्हाट्स ऐप चैनलयहां क्लिक करें
फ़ेसबुक पेजयहां क्लिक करें
होमपेजयहां क्लिक करें

up lok sabha Chunav, up lok sabha Chunav 2024, up lok sabha Chunav Result live, up Chunav 2024, up Chunav live updates,up Chunav Parinam, यूपी लोकसभा चुनाव परिणाम, यूपी लोकसभा चुनाव 2024